बाबा की सवारी के बाद अब सिंहस्थ के स्नान से शाही हटाने की तैयारी

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा प्रयाग मेले में होगा फै सला

उज्जैन: महाकाल की सवारी से शाही शब्द हटाने के बाद अब सिंहस्थ के स्नान से भी शाही हटाने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि प्रयाग राज में लगने वाले मेले में इस पर फेसला ले सकते हैं। हाल ही में उज्जैन में महाकाल की शाही सवारी से शाही शब्द हटाने की मांग उठी थी और सबसे पहले मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सवारी से शाही शब्द को हटाते हुए इसे राजसी सवारी कहा था। इसके बाद से सभी ने राजसी सवारी संबोधित करना शुरू कर दिया। अब कुम्भ के शाही स्नान से ये शब्द हटाने को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

2028 के पहले 2025 में प्रयाग में लगेगा कुंभ
उज्जैन में 2028 में कुंभ मेला लगेगा। इसके पहले प्रयागराज में पूर्ण कुम्भ मेला 13 जनवरी 2025 को होना है। इसमें महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को शाही स्नान होगा। अब देखना होगा अखाड़ों के साधु-संत इसका क्या नाम रखते हैं।

Next Post

मामला ग्रापं झूमका के गांव बडी बांकी का

Thu Sep 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email आजादी के 76 साल बाद भी नहीं बनी गांव की सड़क बीमारों को अस्पताल पहुंचाने वाली डायल 108 के पहुंचने का मार्ग भी नही झाबुआ: सरकार भले ही गांव-गांव तक विकास का दावा कर रही है किंतु […]

You May Like