पिता पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला बेटा गिरफ्तार नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पेट में किए थे चाकू से कई वार, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, घायल वाराणसी रिफर

 

सिंगरौली । जिले के निगाही परियोजना की एनसीएल कॉलोनी में पिता पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में नवानगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान करन भारती-साकेत उर्फ पवन उर्फ चीका पिता बसंत राम साकेत उम्र 23 वर्ष निवासी एमक्यू-608, सेक्टर नंबर-08, निगाही परियोजना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार घटना 23 नवंबर की शाम करीब 7 बजे की है। आरोपी करन ने अपने पिता बसंत राम साकेत से रुपये मांगे थे। पिता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर वह गुस्से में आ गया और उन्हें जान से खत्म करने की धमकी देने लगा। इसके बाद वह घर से बाहर गया और चाकू लेकर वापस आया। आरोपी ने अपने पिता के पेट में एक के बाद एक कई वार कर दिए। हमले में बसंत राम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पाठक, उनि सूर्यपाल सिंह, सउनि अरविंद चतुर्वेदी, प्रआर रिकेश सिंह, मुनेन्द्र राणा, आर दीपक यादव, प्रशांत सिंह, विक्की शर्मा, वीर बहादुर सिंह, अखिलेश कुमार एवं सुरेश परस्ते की सराहनीय भूमिका रही।

०००००

बॉक्स

24 घंटे के अंदर आरोपी पहुंचा जेल

घटना की सूचना पर नवानगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर धारा 109(1) 118(1) बीएनएस के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक षियाज केएम के निर्देशन में तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा एवं सीएसपी विंध्यनगर हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

००००००

.....

Next Post

सिवनी सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में डीजीपी की छह अपीलें खारिज, प्रत्येक पर दस हजार की कॉस्ट मुआवजा राशि भी बढ़ाई

Tue Nov 24 , 2026
जबलपुर । मप्र हाईकोर्ट ने सिवनी में पुलिस बस की टक्कर से तीन लोगों की मौत के मामले में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा है कि नागरिक को अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने का अधिकार है। पुलिस यह तय नहीं कर सकती कि कोई व्यक्ति कहां उपचार कराए। […]

You May Like