मध्य प्रदेश में 5 IAS अधिकारियों के तबादले, सागर-देवास-सिवनी के कलेक्टर बदले

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने पांच IAS अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत सागर, देवास और सिवनी जिले के कलेक्टरों को बदला गया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम और सामान्य प्रशासन विभाग में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, सागर जिले की कलेक्टर प्रतिभा पाल को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल में प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, सिवनी जिले की कलेक्टर नेहा मीना को देवास जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

इसी तरह, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल में प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ दिलीप कुमार यादव को सागर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

वहीं, देवास जिले के कलेक्टर ऋतुराज को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। इसके अलावा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ अंजू अरुण कुमार को सिवनी जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद सागर, देवास और सिवनी जिले में कलेक्टरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

Next Post

नर्मदा के पंप बंद होने से कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत

Tue Oct 27 , 2026
इंदौर: नर्मदा प्रथम एवं द्वितीय चरण के पंप बंद कर पाइपलाइनों के इंटरकनेक्शन और लीकेज सुधार कार्य किए जाने से मंगलवार सुबह शहर के कई क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहा। पानी की किल्लत के चलते रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मल्हाराश्रम पानी की टंकी के नल से रहवासी […]

You May Like