स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

छिंदवाड़ा। स्कूल से छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे 60 वर्षीय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम नागपुर रोड स्थित कुलबेहरा नदी के पुल के पास हुआ। सामने से आए तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने शिक्षक की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान छत्रपाल अमुले पिता किशोर अमुले 60 वर्ष निवासी मोती नगर परासिया रोड के रूप में हुई है। वे नागपुर रोड स्थित अरिहंत स्कूल में शिक्षक थे। सोमवार शाम स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुलबेहरा नदी पुल के पास सामने से आए अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से शिक्षक सड़क पर गिर पड़े और उनका सिर पिकअप के पहिए के नीचे आ गया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस ००००००

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर फरार पिकअप चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है। घटना से मृतक के परिजनों और परिचितों में शोक व्याप्त है।

Next Post

खेतों से सिंचाई उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Mon Nov 23 , 2026
छिंदवाड़ा। किसानों के खेतों से सिंचाई उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का बिछुआ पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 170 मिनी नोजल पाइप, 35 नग नोजल चिडिय़ा, 17 नग एडाप्टर सहित वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त […]

You May Like