अपने को वैश्विक चेंबर के रूप में तैयार करे फिक्की : गोयल

नयी दिल्ली , 19 नवंबर (वार्ता) वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने देश के शीर्ष उद्योग मंडल (फिक्की) से आह्वान किया कि वह अपनी दूसरी सदी में प्रवेश करते हुए खुद को एक ‘ग्लोबल चैंबर’ के रूप में फिर से तैयार करे। उन्होंने कहा कि फिक्की को भारतीय व्यवसायों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों, तकनीकों और अवसरों से जोड़ने में और भी बड़ी भूमिका निभानी चाहिए।

श्री गोयल यहां फिक्की की वार्षिक आम बैठक के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने याद दिलाया कि फिक्की की स्थापना 1926-27 के आसपास महात्मा गांधी की सलाह पर हुई थी। इसका उद्देश्य स्वदेशी को बढ़ावा देना, स्वतंत्रता संग्राम का समर्थन करना और भारतीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करना था। उन्होंने फिक्की को उसकी शताब्दी के करीब पहुंचने पर बधाई दी और भारत की स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता और औद्योगिक विकास की यात्रा में इसके पूर्व अध्यक्षों और नेतृत्व के योगदान को सराहा।

श्री गोयल ने बताया कि हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौतों के जरिए भारतीय व्यवसायों के लिए बाजार तक पहुंच का दायरा बढ़ा है। उन्होंने भारतीय कंपनियों से इन समझौतों से मिले अवसरों का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले तक वैश्विक बाजारों में भारत की पहुंच जीडीपी के हिसाब से लगभग 10 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर थी। पिछले साढ़े चार वर्षों में इसमें 60 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर की और वृद्धि हुई है, जिससे यह कुल आंकड़ा लगभग 70 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। आठ से नौ अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों के साथ चल रहे द्विपक्षीय और बहुपक्षीय व्यापार समझौतों को देखते हुए, अगले एक से डेढ़ साल में यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 85 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो वैश्विक जीडीपी का लगभग 76 प्रतिशत होगा।

 

 

Next Post

नशा मुक्त भारत के लिए पूरे देश को मिलकर करना होगा काम: मोदी

Thu Nov 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए केंद्र और राज्यों के साथ समाज, शैक्षणिक संस्थानों, आध्यात्मिक संगठनों तथा विभिन्न मंत्रालयों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया है और कहा है कि नशे के खिलाफ स्थायी बदलाव तभी संभव है, […]

You May Like