
सिंगरौली। सिंगरौली शहर में सिवरेज पाईप लाईन, अमृत जल योजना, गैस पाईप के लिए सड़क मार्ग खुदाई शहर के विकास को कलंकित कर रहा है। हर जगह गड्ढे खोद दिये गये हैं। बारिश के चलते मिट्टी धस रही है। ऐसा ही बीती रात गनियारी सनसाईन स्कूल के पास सिवरेज के गड्ढे में कई बसे फस गये। इस घटना से यात्रियों की धड़कने बढ़ गई।
गौरतलब हो कि अभी पिछले महीने नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने विधिवत प्रेसवार्ता कर शहर के विकास की उपलब्धियां गिना रहे थे। उन्होंने कहा था कि बारिश का दौर शुरू हो गया है, ऐसे में शहर में मिट्टी के जो काम हो रहे हैं, उन्हें रोका जाएगा। पाईप लाईन के काम बारिश में नही होंगे। क्योंकि गड्ढे व मिट्टी खोदने से आवागमन में दिक्कत हो रही है, लेकिन अध्यक्ष के आदेश की खुलेआम ननि के ठेकेदार अवहेलना कर रहे हैं। शहर की तस्वीर गैस पाईप व सिवरेज लाईन ने बिगाड़ दिया है। जगह-जगह इस तरह से मिट्टी की खुदाई सड़क पर की गई है कि आये दिन वाहन फस रहे हैं और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गनियारी मार्ग में इस तरह से मुख्य मार्ग पर सड़क की खुदाई की गई है कि इस दलदल मिट्टी में बस की पहिये घुस गये। यह नजारा देख यात्री हरकत में आ गये। तत्काल बस से कुदने का प्रयास करने लगे। लेकिन गनीमत रही किसी तरह बस चालक ने सुझबूझ दिखाते हुये बस को निकाला। ऐसे ही कई बसे और हैव्ही वाहन इस दलदल खाईनुमा गड्ढे में फसते रहें। शहर का कोई ऐसा वार्ड नही है, जहां गैस पाईप लाईन के द्वारा सड़को की खुदाई न की गई। खुदाई करने के बाद ठेकेदार मिट्टी पटाई के साथ-साथ सिमेंटेड करना सड़क को भूल गये। बारिश के चलते आये दिन इस दलदल में वाहन फस रहे हैं। इसके बावजूद ऐसे संविदाकारों पर कार्रवाई नही हो रही है। सोशल मीडिया पर जब लोगों ने बसों के फसे होने का वीडियों डाला तो आज दिन सोमवार को नगर निगम आयुक्त डीके शर्मा सहित अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुये ठेकेदार को जमकर फटकार लगाते हुये दो दिन के अंदर सड़क का विधिवत मरम्मतीकरण करने के निर्देश दिये हैं। हालांकि बस सुबह क्रेन के सहारे गड्ढे से बाहर निकाली गई।
