तोशिबा सिस्टम्स से पावर ग्रिड को मिला पहला स्वदेशी गैस-इंसुलेटेड स्विचगियर

हैदराबाद, (वार्ता) जापान के तोशिबा समूह की भारतीय इकाई तोशिबा ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम्स (इंडिया) प्रा लि (टीटीडीआई) ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफइंडिया (पावरग्रिड) को देश में विनिर्मित पहले 200केवी मोबाइल गैस-इंसुलेटेड स्विचगियर (एम-जीआईसी) सिस्टम की आपूर्ति की है।

टीटीडीआई ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि यह उपल्ब्धि भारत के ट्रांसमिशन नेटवर्क में तकनीकी नवाचार, मानकीकरण और स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने में पावरग्रिड के नेतृत्व की पुष्टि करती है। 220 केवी एम-जीआईएस प्रणाली को पूरी तरह से पावरग्रिड की परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार डिज़ाइन और निर्मित किया गया है।

गैस-इन्सुलेटेड स्विचगियर (जीआईएस) एक सघन, कुशल और अधिक विश्वसनीय प्रणाली है जिसका उपयोग विशेष रूप से सीमित स्थान वाले वातावरण में उच्च-वोल्टेज बिजली के वितरण के लिए किया जाता है । विज्ञप्ति के अनुसार गतिशीलता और तत्काल प्रतिक्रिया की आवश्यकता को समझते हुए, पावरग्रिड ने मोबाइल जीआईएस समाधानों के तकनीकी पहलुओं की अवधारणा और परिभाषा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस प्रणाली का औपचारिक उद्घाटन तेलंगाना स्थित टीटीडीआई के विनिर्माण संयंत्र के निदेशक परियोजनावामसी राम मोहन बुर्रा , कार्यकारी निर्देशक (परिसंपत्ति प्रबंधन) राजिल श्रीवास्तवा और मुख्य महाप्रबंधक-प्रभारी इंजीनियरिंग अभय कुमार की उपस्थिति में किया गया।

 

 

Next Post

ऑस्ट्रेलिया में दिलजीत दोसांझ को ‘कैब ड्राइवर’ बोलकर उड़ाया गया मजाक

Fri Oct 31 , 2025
दिलजीत दोसांझ को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टूर पर कैब ड्राइवर कहा गया। जिसके बाद अब सिंगर ने रिएक्ट किया और कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं सबके लिए प्यार रखता हूं। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने नए एलबम AURA के वर्ल्ड टूर पर हैं। […]

You May Like