नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव घट गये। दालों और चीनी में भी नरमी रही। वहीं, गेहूं की कीमत बढ़ गयी जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 26 रुपये घटकर 3,834.21 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं का भाव आठ रुपये बढ़कर 2,860.50 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। आटे की कीमत चार रुपये की तेजी के साथ 3,312.81 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी।
खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। मूंगफली तेल की औसत कीमत 175 रुपये और वनस्पति की 43 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। सोया तेल की कीमत में 10 रुपये की गिरावट रही। पाम ऑयल 40 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सरसों तेल 68 रुपये और सूरजमुखी तेल 40 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।
दाल-दलहनों में चना दाल की औसत कीमत 48 रुपये और मसूर दाल की 62 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। तुअर दाल 148 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मूंग दाल की औसत कीमत 45 रुपये और उड़द दाल की 57 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी।
गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 33 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। चीनी भी चार रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।
