चावल, चीनी नरम; गेहूं मजबूत; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल की औसत कीमत घट गयी जबकि गेहूं के भाव बढ़ गये। चीनी की कीमतों में गिरावट रही। खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा पांच रिंगिट चढ़कर 4,129 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिकी सोया तेल का दिसंबर वायदा 0.49 प्रतिशत गिरकर 50.84 डॉलर के भाव बोला गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत सात रुपये घटकर 3,842.23 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं सात रुपये की मजबूती के साथ 2,867.34 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत 3,309.25 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही।

खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव बना रहा। मूंगफली तेल की औसत कीमत 23 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सरसों तेल छह रुपये सस्ता हुआ। सोया तेल के दाम 47 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। पाम ऑयल चार रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। वनस्पति भी 13 रुपये सस्ता हुआ जबकि सूरजमुखी तेल 11 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ।

दाल-दलहनों में मूंग दाल तीन रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। तुअर दाल की कीमत छह रुपये और मसूर दाल की 13 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी। चना दाल तीन रुपये और उड़द दाल 11 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई।

गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 35 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। चीनी भी चार रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

 

Next Post

आदतन अपराधी किये गये जिला बदर, कुछ देगें थाने में हाजिरी

Wed Nov 12 , 2025
रीवा। जिले में लोक शांति और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने एक बड़ा कदम उठाया है. मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के तहत कार्रवाई करते हुए चार आदतन अपराधियों को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला […]

You May Like