कांग्रेस संविधान बदलने का भ्रम फैलाकर देशवासियों को कर रही है गुमराह : आठवले

नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल संविधान बदलने का भ्रम फैलाकर देशवासियों को गुमराह कर रहे हैं जबकि बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का संविधान अटल है और इसे कोई नहीं बदल सकता।

श्री आठवले ने गुरुवार को यहां तालकटोरा स्टेडियम में अपनी पार्टी की ओर से आयोजित संविधान सम्मान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बाबासाहेब के संविधान को सर्वोच्च सम्मान देती है और सामाजिक न्याय, समानता तथा वंचित वर्गों के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों का हनन किया है वे आज संविधान और लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संवैधानिक संस्था पर बिना ठोस आधार के आरोप लगाकर इस संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता कमजोर करने का प्रयास कर रहा है।

श्री आठवले ने कहा कि उनकी पार्टी देश के विभिन्न राज्यों, जिलों, तहसीलों और गांवों में इसी तरह की संविधान सम्मान कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि 2029 के लोकसभा चुनाव में राजग को व्यापक समर्थन मिलेगा और श्री मोदी चौथी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

श्री आठवले ने कहा कि देश का संचालन बाबासाहेब के संविधान के अनुसार होगा, न कि कांग्रेस, किसी अन्य राजनीतिक दल या कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मनमानी से होगा।

 

 

Next Post

प्रशासनिक कसावट: पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने जारी किए 15 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश, सिलौंडी चौकी प्रभारी समेत कई थानों का स्टाफ बदला

Thu Nov 19 , 2026
कटनी। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने तथा प्रशासनिक कार्यों के सुगम संचालन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और रक्षित केंद्र में पदस्थ कुल 15 पुलिस […]

You May Like