औद्योगिक कंपनियों के भारी वाहनों ने सड़कों की बिगाड़ी सूरत

सिंगरौली । जिले की जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष रतिभान प्रसाद ने कलेक्टर के नाम जनहित मांग-पत्र लिखकर प्रमुख सड़क मार्गों की तत्काल मरम्मत, गड्ढों का भराव और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है। इसकी जानकारी कलेक्ट्रेट की आवक शाखा में भी दी गई है।
मांग-पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिले में संचालित कोयला खदानों और औद्योगिक कंपनियों द्वारा प्रतिदिन भारी वाहनों से कोयला, राखड़, मशीनरी एवं अन्य औद्योगिक सामग्री का परिवहन किया जाता है। इन भारी वाहनों के अत्यधिक दबाव और निर्धारित भार क्षमता से अधिक वजन के कारण सार्वजनिक सड़के लगातार क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।

Next Post

अधिवक्ताओं की समस्याओं एवं अपूर्ण ऑडिटोरियम पर चीफ जस्टिस से चर्चा

Thu Nov 19 , 2026
जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार कौंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल एसबीसी के सदस्य व पूर्व बाईस चेयरमेन आरके सिंह सैनी, नवीन शुक्ला व नित्यानंद मिला ने सीजे अल्पेश यशवंत कोगजे का गर्मजोशी से […]

You May Like