अधिवक्ताओं की समस्याओं एवं अपूर्ण ऑडिटोरियम पर चीफ जस्टिस से चर्चा

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार कौंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल एसबीसी के सदस्य व पूर्व बाईस चेयरमेन आरके सिंह सैनी, नवीन शुक्ला व नित्यानंद मिला ने सीजे अल्पेश यशवंत कोगजे का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया और अधिवक्ताओं से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर उनका ध्यान आकर्षित कराया।
स्टेट बार के सदस्यों ने अधिवक्ताओं के हित, कार्यप्रणाली में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों, स्टेट बार कौंसिल की निर्माणाधीन-प्रस्तावित बिल्डिंग तथा जिला न्यायालय जबलपुर परिसर स्थित अपूर्ण ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने का विशेष अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि ऑडिटोरियम का कार्य पूर्ण होने से वकीलों और न्यायिक गतिविधियों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। श्री सैनी ने बताया कि चीफ जस्टिस ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को अत्यंत संवेदनशीलता से सुना और इन सभी विषयों व लंबित कार्यों पर जल्द से जल्द आवश्यक एवं प्रभावी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

You May Like