सतना : जिले के नागौद क्षेत्र में मंगलवार को अचानक उस वक्त लोगों के बीच सनसनी फैल गई जब बस से उतरते ही एक युवक का चाकू से हमला कर दिया गया. घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है. वहीं घटना होती देख स्थानीय लोगों ने हिम्मत जुटाते हुए आरोपी युवक को पकडक़र पुलिस को सौंप दिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार नागौद कस्बे में स्थित सिंहपुर चौक पर मंगलवार की दोपहर लगभग 2:55 मिनट पर एक यात्री बस आकर रुकी. जिसमें सवार एक युवक रोहित साकेत पिता शिवचरण उम्र 24 वर्ष निवासी रामपुर नीचे उतरा. वैसे ही पहले से तैयार खड़े व्यक्ति ने उस पर चाकू से वार कर दिया.
बस से उतरने के बाद रोहित ने अपने बड़े भाई रहीम कुमार साकेत को फोन लगाने के लिए सडक़ के किनारे जाकर खड़ा हो गया. लेकिन इसी दौरान एक लगभग 20 वर्ष का युवक अचानक वहां आ धमका और उसले देखते ही देखते रोहित पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू से किए गए दो वार सीधे युवक के सीने में लगे और वह लहुलुहान होकर नीचे गिर पड़ा. घटना होती देख आसपास मौजूद लोगों के बीच हडक़ंप मच गया. लेकिन इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने हिम्मत जुटाई और आरोपी व्यक्ति को दबोच लिया. इसी कड़ी में घायल युवक को फौरन उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया. जहां पर भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है.
जांच कर रही पुलिस
हलांकि दिनदहाड़े सरेराह घटना होती देख लोग सकते में आ गए. लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाते हुए हमलावर युवक को दबोच लिया. जिसके बाद उसे पकडक़र पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस द्वारा युवक को पकडक़र पूछताछ करते हुए घटना के पीेछे का कारण जानने का प्रयास शुरु कर दिया गया. लेकिन पुलिस द्वारा इस घटना के संबंध में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा करने से परहेज किया जाता रहा.
