पीयूष गोयल भारत-इटली संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग के 23वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे

नयी दिल्ली (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार से शुरू हुई इटली यात्रा का मकसद दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करना है। इसमें द्विपक्षीय व्यापार के विस्तार, निवेश को बढ़ावा देने, औद्योगिक और तकनीकी सहयोग को गहरा करने तथा व्यवसायों के बीच और स्टार्टअप स्तर पर संबंधों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।

अपनी यात्रा के दौरान, श्री गोयल इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मामलों तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री महामहिम श्री एंटोनियो तजानी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वह आर्थिक सहयोग के लिए भारत-इटली संयुक्त आयोग (जेसीईसी) के 23वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे और भारत-इटली व्यापार और नवाचार मंच में भाग लेंगे। भारत-इटली जेसीईसी का 23वां सत्र 18 नवंबर 2026 को रोम में विदेश मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय में आयोजित होगा, जिसकी सह-अध्यक्षता श्री गोयल और महामहिम श्री एंटोनियो तजानी करेंगे।

गौरतलब है कि यूरोपीय संघ में इटली, भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान, पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में इटली को भारत का निर्यात 29.9 प्रतिशत बढ़कर 3.92 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। इटली को भारत के प्रमुख निर्यात में लोहा और इस्पात तथा धातु उत्पाद, विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रसायन और वस्त्र तथा परिधान शामिल हैं। वहीं, इटली से भारत के प्रमुख आयात में मशीनरी और विद्युत उपकरण, रसायन तथा धातु उत्पाद शामिल हैं।

 

Next Post

विशेषज्ञों ने नवाचारी समाधानों पर किया मंथन

Wed Nov 18 , 2026
इंदौर: आईआईटी इंदौर में ठोस अपशिष्ट के सतत उपयोग और निर्माण क्षेत्र में उसकी संभावनाओं पर पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हुई. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के प्रायोजन में आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन साउथ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी ऑफ श्रीलंका एसईयूएसएल के सहयोग से किया जा रहा है. कार्यशाला […]

You May Like