जबलपुर। 30 करोड़ रुपए का लोन दिलाने का झांसा देकर 54 लाख 40 हजार रुपये ऐंठने वाले ठग को मझौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।पुलिस के मुताबिक मझौली निवासी नरेन्द्र सिंह परिहार साई शक्ति महिला डेवलपमेंट सोसायटी के डायरेक्टर हैं, जिन्हें कंपनी के लिए पैसों की आवश्यकता थी। इसी का फायदा उठाते हुए बृजेश तिवारी और सचिन पिल्लई ने उन्हें मुंबई के गोरेगांव स्थित एटी फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड से कम ब्याज दर पर 30 करोड़ रुपए का लोन दिलाने का झांसा दिया।
लोन पास कराने के नाम पर दोनों आरोपियों ने प्रोसेसिंग फीस और स्टाम्प ड्यूटी का हवाला देकर 54 लाख 40 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। रकम लेने के बाद आरोपियों ने न तो लोन दिलाया और न ही पैसे वापस किए। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा था। मझौली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पूर्व में बृजेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि सचिन पिल्लई फरार चल रहा था। जिसे भी पुलिस ने सदर से दबोच लिया। जिसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
