
बागली। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 23 नवंबर 2026 बैकुंठ चतुर्दशी पर जटाशंकर तीर्थ से जुड़े ब्रहलीन सतं केशव दास षलीहारी की सद प्रेरणा से एवं जटाशंकर महंत बद्री दास जी महाराज के सानिध्य में राधा कृष्ण मंदिर बुधनी में बैकुंठ चतुर्दशी सोमवार को छप्पन भोग लगाया जाएगा एवं भोजन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा आयोजन समिति से जुड़े महंत अयोध्या दास महाराज ने बताया कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में खाकी अखाड़ा सहित अन्य अखाड़े से जुड़े साधु संतों को आमंत्रित किया गया है जिनकी सम्मान पूर्वक विदाई भी की जाएगी राधा कृष्ण मंदिर समिति के युवा महंत दुर्गादास महाराज ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस भंडारे में 5000 से अधिक श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं दोपहर 2:00 बजे से शुरू होता है या आयोजन तो देर रात्रि तक चलता रहता है इसमें बागली उज्जैन देवास इंदौर रतलाम मंदसौर और भोपाल क्षेत्र से जुड़े श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। बुधनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जटाशंकर स्तन ब्रह्मलीन केशव दास जी महाराज (फली हारी) की बड़ी प्रतिमा बनी हुई है। श्रद्धालु यहां भी दर्शन करने आते हैं
