घर-घर जाकर जनता से मिलकर समस्याओं का समाधान करेंः नायडू

इंदौर: कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान संभाल लें, तो भाजपा को उखाड़ना आसान काम है. अभी त्यौहार का समय है और कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर नागरिकों से मिलकर समस्याओं का समाधान करें.उक्त बात आज कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में एआईसीसी की सचिव उषा नायडू ने कही. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं इंदौर संभाग प्रभारी उषा नायडू ने आज गांधी भवन में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की. नायडू ने कहा कि नगर निगम के चुनाव जनवरी-फरवरी में कराए जा सकते हैं. इसलिए सभी कार्यकर्ता एसएआर कार्य को पूरी गंभीरता से करें.

उन्होंने सभी कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी से कहा कि त्योहारों एवं सामाजिक उत्सवों में लोगों से जाकर मिलें और समस्याओं की जानकारी लें. समस्याओं का भी निराकरण करें. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता मेहनत और ईमानदारी से कार्य करता रहे, तो भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सकता है. बैठक में दीपू यादव, राजा चौकसे, पिंटू जोशी, अमन बजाज, लोकेश हार्डिया, कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद सादिक खान, अंसाफ अंसारी, अनवर दस्तक, रफीक खान, सुदामा चौधरी उपस्थित थे. बैठक का संचालन संगठन महासचिव संजय बाकलीवाल ने संचालन किया.

कांग्रेस की निगम परिषद बनेगी
बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि बीजेपी की निगम परिषद गले गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. नगर निगम में भ्रष्टाचार की हालत यह है कि एक मस्टर कर्मचारी करोड़ों रुपए के घोटाले में लिप्त है. बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं वर्तमान महापौर के कार्यकाल में हुई, लेकिन उसके लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं माना गया. भागीरथपुरा पीड़ित परिवारों को न्यायालय के आदेश पर भी मृतक परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता राशि आज तक नहीं दी गई है. चौकसे ने बताया कि मेरे साथियों की सक्रियता को देखते हुए मैं इस बात को बोल सकता हूं कि आगामी दिनों में इंदौर में कांग्रेस की निगम परिषद बनेगी.

Next Post

नीमच में बन रहा देश का सबसे बड़ा पंप्ड हाइड्रो प्रोजेक्ट

Mon Nov 16 , 2026
इंदौर: मध्यप्रदेश के नीमच जिले की रामपुरा तहसील के खेमला गांव में ग्रीनको कंपनी द्वारा 11,500 करोड़ रुपये की लागत से गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना का निर्माण किया जा रहा है. 1,920 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना को देश की सबसे बड़ी निर्माणाधीन स्वतंत्र पंप्ड स्टोरेज परियोजना बताया जा […]

You May Like