ग्वालियर। बाल दिवस पर शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर के साथ विधिक सेवा सप्ताह-2026 का शुभारंभ हुआ। 14 से 20 नवंबर तक चलने वाले सप्ताह में छात्राओं को बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर बुलिंग और पॉक्सो एक्ट-2012 की जानकारी दी गई।
शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित किशोर ने डिजिटल सुरक्षा और बच्चों के कानूनी संरक्षण के उपाय बताए। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो वंदना राज पाण्डेय ने लैंगिक अपराधों एवं पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विवेक कुमार सिंह और न्यायिक मजिस्ट्रेट भूपेन्द्र सिंह कुशवाह ने निःशुल्क विधिक सहायता, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
