धोखाधड़ी का फरार आरोपी ट्रक सहित गिरफ्तार 

आष्टा। पार्वती थाना पुलिस ने चार साल से लंबित धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के मामले में सफलता हासिल कर आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार सितंबर 22 में फरियादी से ट्रक खरीदने के बाद आरोपी तय रकम का भुगतान किए बिना वाहन लेकर फरार हो गया था. आरोपी ने ट्रक पर दूसरी नंबर प्लेट लगाकर राजस्थान में उसका उपयोग व्यापार के लिए करना शुरू कर दिया. मामले में थाना पार्वती में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया. आरोपी की तलाश में थाना प्रभारी हरिसिंह परमार के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई. टीम में सहायक उप निरीक्षक हीरेश सोनी, प्रधान आरक्षक दिनेश सिसोदिया एवं आरक्षक नितिन वर्मा शामिल थे.

मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने राजस्थान के थाना सदर पाली क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक बरामद किया. आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया.

आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया, जिसके बाद ट्रक जब्त कर लिया गया. इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक हीरेश सोनी, प्रधान आरक्षक दिनेश सिसोदिया, नितिन वर्मा के साथ सायबर शाखा के प्रधान आरक्षक सुशील साल्वे एवं शैलेंद्र सिंह की भूमिका रही.

Next Post

विभा वर्मा का सीनियर नेशनल रग्बी में चयन

Tue Apr 14 , 2026
. बुधनी। नगर के ओरिएंटल स्कूल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी विभा वर्मा का चयन सीनियर महिला राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप के लिए हुआ है. यह प्रतियोगिता बिहार के राजगीर में आयोजित होने जा रही है, जिसमें विभा राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी. विभा वर्मा ने इससे पहले भोपाल स्थित एलएनसीटी कॉलेज में आयोजित […]

You May Like