.
बुधनी। नगर के ओरिएंटल स्कूल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी विभा वर्मा का चयन सीनियर महिला राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप के लिए हुआ है. यह प्रतियोगिता बिहार के राजगीर में आयोजित होने जा रही है, जिसमें विभा राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी. विभा वर्मा ने इससे पहले भोपाल स्थित एलएनसीटी कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय रग्बी चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया था. इस उपलब्धि के पीछे रग्बी एसोसिएशन के सचिव सत्येन्द्र सिंह सिवाच का योगदान रहा है. वहीं, स्कूल के निदेशक नील कमल सरकार भी खिलाडिय़ों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रहे हैं. विभा वर्मा के चयन पर सांसद प्रतिनिधि अर्जुन मालवीय, पूर्व सत्र न्यायाधीश धर्मपाल सिंह सिवाच, निदेशक नील कमल सरकार, प्राचार्या नीलिमा सरकार, कोच विशाल यादव आदि ने बधाई दी है.
