56 दुकान पर सफाई को लेकर सुपरवाइजर को हटाया

इंदौर: गुरुवार को नगर निगम आयुक्त ने शहर के पलासिया में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से सुपरवाइजर को हटाने के निर्देश दिए. साथ ही दीपावली त्यौहार पर शहर के प्रमुख बाजारों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए.दीपावली पर शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रमुख बाजारों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा आज सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान आयुक्त ने छप्पन दुकान, जंजीरवाला चौराहा, पलासिया, एमजी रोड, इंद्रप्रस्थ टावर सहित अन्य क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान आयुक्त सिंघल ने छप्पन दुकान पर सफाई संतोषजनक नहीं होने पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक झोन 9 के अनिकेत सिंह को सुपरवाइजर को हटाने के निर्देश दिए है. आयुक्त द्वारा इंडस्ट्री हाउस से जंजीरवाला चौराहा क्षेत्र के निरीक्षण में वाटर बॉडीज में कचरा एवं लिटर मिलने पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक झोन 10 मुकेश करोसिया को सफाई कराने के निर्देश दिए गए. साथ ही जंजीरवाला क्षेत्र से राजकुमार मल्टी के पास अंदरूनी हिस्से में कचरा मिलने पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक 9 अनिकेत सिंह को विशेष सफाई अभियान चलाकर व्यवस्था करने के निर्देश दिए.

Next Post

धनतेरस पर बाजार में बरसेगा सोना, 1200 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

Fri Nov 6 , 2026
इंदौर। दीवाली और धनतेरस के महापर्व पर इंदौर में केवल सराफा, ऑटोमोबाइल और मिठाई बाजारों में ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी मार्केट में भी रिकॉर्ड तोड़ धनवर्षा होने जा रही है। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर शहर में जमीन, मकान, दुकान और फ्लैट्स की बंपर रजिस्ट्री की व्यापक […]

You May Like