लंबित मामलों की त्वरित सुनवाई में बेहद महत्वपूर्ण हैं फास्ट ट्रैक कोर्ट्स: सीएम डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्रि-परिषद् द्वारा पीड़ित महिलाओं और बच्चों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि लंबित मामलों की त्वरित सुनवाई की दिशा में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स एक बेहद महत्वपूर्ण न्यायिक व्यवस्था है। केंद्र सरकार का यह निर्णय मामलों की त्वरित सुनवाई की दिशा में निश्चित ही क्रांतिकारी सिद्ध होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई केंद्रीय मंत्रि-परिषद् की बैठक में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट योजना को अगले पांच साल (31 मार्च 2031) तक जारी रखने और इन न्यायालयों के नेटवर्क के विस्तार को मंजूरी दे दी गई। इसके अंतर्गत देश में स्पेशल पॉक्सो कोर्ट सहित कुल 850 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट शुरू किए जाएंगे। वर्तमान में कार्यरत 779 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट्स का विस्तार किया जाएगा, इनमें 399 विशेष पॉक्सो कोर्ट्स भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त दुराचार और पॉक्सो के मामलों की लंबित संख्या के आधार पर अतिरिक्त जिलों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इस योजना को 29 भाग लेने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा।

Next Post

साइबर अपराध : हैदराबाद पुलिस ने सात राज्यों से 55 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के 50 लाख रुपये वापस कराए

Thu Nov 5 , 2026
हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना की राजधानी की साइबर क्राइम पुलिस ने अक्टूबर 2026 में 38 साइबर अपराध मामलों केमें सात राज्यों से 55 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और पीड़ितों को लगभग 50 लाख रुपये की राशि वापस कराई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम एवं एसआईटी) एम. श्रीनिवासुलु ने बुधवार को […]

You May Like