
इंदौर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को केंद्रीय जेल इंदौर में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और सलामी के साथ हुई। इसके बाद जेल परिसर के अष्टकोण में मुख्य आयोजन हुआ, जहां देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को स्मरण किया गया।
केंद्रीय जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बंदियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले शहीदों तथा देशहित में जेल में सजा काटने वालों के त्याग को याद किया। इस अवसर पर शासन द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 9 बंदियों को माफी प्रदान की गई, जिसके बाद उन्हें रिहा किया।
