260 लाइसेंस, 400 से ज्यादा दुकानों में बिक रहे पटाखे

जबलपुर। सीलबंद बॉक्स में पैक्ड पटाखों की बेचने का नियम है। इन पटाखों के पैकेटों पर क्यूआर कोड भी अंकित होना चाहिए। लेकिन इन नियमों की खुले आम अनदेखी कर पटाखों की खुली ब्रिकी हो रही है। इस खुली विक्री से प्रतिबंधित पटाखे तथा ग्रीन पटाखों के नाम पर फर्जी ग्रीन पटाखे धडल्ले से बेचे जा रहे हैं। 2 नवंबर को जारी की गई सूची के अनुसार 260 को ही पटाखे बेचने का लाईसेंस जारी हुआ। लेकिन अभी पटाखे 400 से भी ज्यादा दुकाने से बेचे जा रहे हैं। जबलपुर में बगैर लाईसेंस पटाखे बेचने का कारोवार बिना रोकटोक जारी है। यह शिकायत नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा से मुलाकात कर की है।

कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि कल ही उन्होंने 6 लोगों पर कार्यवाही की है। पटाखों की खुली विक्री होना तथा बगैर लाईसेंस बेचे जाने से जनसुरक्षा खतरे में पड सकती है। तत्काल कार्यवाही की जाये, यह आदेश कलेक्टर ने जारी किये हैं। इस अवसर पर मंच के डॉ. पी.जी. नाजपांडे, एड. वेदप्रकाश अधौलिया, एड. प्रभात यादव, डी. आर. लखेरा, अशोक यादव, यशवंत कोष्टा, पी.एस. राजपूत, एड. अमर प्रकाश गुप्ता, राम मिलन शर्मा उपस्थित थे।

Next Post

मिशिगन में अब्दुल अल-सैयद ने जीता सीनेट चुनाव, पहले मुस्लिम अमेरिकी सीनेटर बनने का रचा इतिहास

Wed Nov 4 , 2026
वाशिंगटन, 04 नवंबर (वार्ता) मिस्र मूल के अमेरिकी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र के पूर्व अधिकारी अब्दुल अल-सैयद ने बुधवार को मिशिगन में रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को हराकर इतिहास रच दिया। वह अमेरिकी सीनेट के लिए निर्वाचित होने वाले पहले मुस्लिम अमेरिकी बन गए हैं। उनकी जीत […]

You May Like