पाकिस्तान ने पहली स्वदेशी हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया

इस्लामाबाद, 04 नवंबर (वार्ता) पाकिस्तान ने अपनी पहली स्वदेशी रूप से विकसित हवा से हवा में वार करने वाली मिसाइल ‘फाआज़’ का सफल परीक्षण किया है।

सेना की मीडिया शाखा की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार उन्नत टर्मिनल गाइडेंस प्रणाली से लैस यह मिसाइल लंबी दूरी पर दुश्मन के हवाई लक्ष्यों का पता लगाने और उन्हें निशाना बनाने में सक्षम है। इससे पाकिस्तान की रक्षात्मक और आक्रामक हवाई क्षमताओं को मजबूती मिलेगी।

बयान में कहा गया कि यह परीक्षण रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और देश के एयरोस्पेस उद्योग में तकनीकी नवाचार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। इस मिसाइल से पाकिस्तानी वायु सेना को अभियान संचालन में अधिक लचीलापन, हवाई युद्ध क्षमता में मजबूती और विदेशी हथियार प्रणालियों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर देश और परीक्षण में शामिल टीमों को बधाई दी।

यह घटनाक्रम अक्टूबर में पाकिस्तान की ओर से फतह-2 हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल के विस्तारित दूरी वाले संस्करण के परीक्षण के बाद सामने आया है।

Next Post

साइबर ठगों ने चार खातों से उड़ाए 3.45 लाख

Wed Nov 4 , 2026
जबलपुर। साइबर ठगों ने चार लोगों को अपना निशाना बनाया। किसान, मोबाइल दुकानदार, फल विक्रेता और एक लॉ स्टूडेंट के बैंक खातों से कुल 3 लाख 45 हजार रुपये पार कर दिए। बरगी, घमापुर और अधारताल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । […]

You May Like