
सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम धनहरा निवासी एक आरोपी युवक ने रिश्ते के भाभी के साथ दुराचार करते हुये अश्लील वीडियो बना लिया था। पीड़िता के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार करते हुये कार्रवाई की है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अनिमेष कुमार साकेत पिता राममिलन साकेत उम्र 23 वर्ष निवासी धनहरा ने रिश्ते के एक महिला भाभी के साथ जबरन दुराचार कर अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़ित ने अपने परिजनो को बताई, इसके बाद थाने पहुंच आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 64 (2)(एफ ) 351 (3), 79, 332 (बी) तथा 66(ई) 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है।
