पटाखों के अवैध भंडारण पर निगरानी रखें: अंकित

सिंगरौली : कलेक्ट्रेट सभागार में आज सोमवार को नवागत कलेक्टर अंकित अस्थाना की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें। कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन समिति को निर्देशित किया कि समिति की बैठक आयोजित कर विद्यालयों में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले एमडीएम का मेन्यू निर्धारित किया जाए।

त्योहारों के मद्देनजर सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पटाखों के अवैध भंडारण पर सतत निगरानी रखने तथा नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने पटाखा विके्रताओं की बैठक आयोजित कर निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों का पालन कराएं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान बिकने वाली मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग कराएं।

Next Post

इंदौर के स्कूली बच्चों की गाड़ी हिमाचल के कोकसर में खाई में गिरी, आठ घायल

Tue Nov 3 , 2026
इंदौर: हिमाचल प्रदेश घूमने गए इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन सोमवार को हादसे का शिकार हो गया. कोकसर के पास मनाली से अटल टनल की ओर जा रही टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. वाहन में 11 विद्यार्थी, एक शिक्षक और चालक सवार थे. हादसे में सात […]

You May Like