इंदौर: हिमाचल प्रदेश घूमने गए इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन सोमवार को हादसे का शिकार हो गया. कोकसर के पास मनाली से अटल टनल की ओर जा रही टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. वाहन में 11 विद्यार्थी, एक शिक्षक और चालक सवार थे. हादसे में सात विद्यार्थी और एक शिक्षक घायल हो गए. राहत की बात यह है कि किसी की मौत नहीं हुई.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे. घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया. कुछ घायलों को मनाली अस्पताल और अन्य को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिस्सू में भर्ती कराया है. घायलों के मेडिकल परीक्षण भी कराए हैं. केलांग के डीएसपी मुख्यालय केडी शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है
Next Post
त्रिपुरा के बोक्सानगर में बीएसएफ जवानों पर बेरहमी से हमला और हथियार छीनने का प्रयास, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
Tue Nov 3 , 2026
अगरतला, त्रिपुरा की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित बोक्सानगर के आशाबाड़ी इलाके से सुरक्षा बलों पर हमले की एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोमवार सुबह सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर बदमाशों के एक उग्र समूह ने अचानक हमला कर दिया, जिससे कुछ जवान घायल […]

You May Like
-
9 months ago
ट्रक लूटने वाली गैंग की तलाश में इंदौर पहुंची पुलिस