
जबलपुर। शहर में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार को पारा गिरने के साथ दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। रिमझिम फुहारों का दौर रुक-रुक कर शाम तक जारी रहा, जिसने फिजा में अच्छी-खासी ठंडक घोल दी है। ठंडी हवाओं और हल्की बारिश के चलते दिन और के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
बादल छंटते ही बढेगी ठिठुरन-
मौसम विभाग का अनुमान है कि चौबीस घंटे में गरज चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं चलने के आसार है। बादल छंटने के बाद आसमान साफ होने के बाद ठंड अपना असली रूप दिखाएगी। जैसे ही बादल हटेंगे ठिठुरन और अधिक बढ़ जाएगी।
ऐसा रहा तापमान
गुरूवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। शुक्रवार को लुढक़र 23.9 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री से गिरकर 19.4 डिग्री पर पहुंच गया जो समान्य से दो डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 94 और शाम को 91 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिम हवाएं 5 से 6 किमी की रफ्तार से चली ।
