साओ पाउलो 05 अप्रैल (वार्ता) दक्षिणी ब्राजील में शुक्रवार को विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही एक बस के राजमार्ग से नीचे उतर जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार यह दुर्घटना अर्जेंटीना और उरुग्वे की सीमाओं के पास रियो ग्रांडे डो सुल में इमिग्रांटे शहर में राज्य राजमार्ग आरएससी-453 पर हुई।
