तंदूर तूर दाल: तेलंगाना से ऑस्ट्रेलिया के लिए जीआई-टैग प्राप्त तंदूर तूर दाल का पहला निर्यात

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (वार्ता) जीआई-टैग प्राप्त ‘तंदूर तूर दाल’ की पहली निर्यात खेप को तेलंगाना से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना कर दिया गया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए बताया कि 2.5 टन की यह पहली निर्यात खेप तेलंगाना की इस विशिष्ट दाल का अनूठा स्वाद ऑस्ट्रेलियाई घरों तक पहुंचाएगी। श्री गोयल ने कहा, “भारत के जीआई उत्पाद दुनिया का दिल जीत रहे हैं। हमारे किसान और निर्यातक भारत के प्रामाणिक कृषि उत्पादों की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय मांग का प्रत्यक्ष वित्तीय लाभ उठा रहे हैं।”

गौरतलब है कि तेलंगाना के विकाराबाद/तंदूर क्षेत्र में उगाई जाने वाली तंदूर तूर दाल या अरहर की दाल अपनी विशेष गुणवत्ता, गहरे रंग, उच्च प्रोटीन सामग्री और पकाने के बाद प्राप्त होने वाले विशिष्ट स्वाद के लिए जानी जाती है। इस दाल को पूर्व में ही भौगोलिक संकेत टैग प्रदान किया गया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस पहली खेप के निर्यात को देश के कृषि निर्यात विस्तार और किसानों की आय में वृद्धि के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

.....

Next Post

सिंहस्थ 2028: ओंकारेश्वर में मैराथन बैठक, प्रभावितों की संख्या घटी

Thu Oct 29 , 2026
ओंकारेश्वर। सिंहस्थ 2028 की तैयारी को लेकर गुरुवार को नगर परिषद हॉल में मैराथन बैठक हुई। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक नारायण पटेल, महंत मंगलदास, कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, एसपी आगम जैन, अपर कलेक्टर श्रद्धा शुक्ला, एसडीएम पंकज वर्मा, समिति के 16 सदस्य, 15 पार्षद और 4 एल्डरमैन शामिल हुए। बैठक में […]

You May Like