सम्राट चौधरी ने करवा चौथ पर दी शुभकामनाएं, पति-पत्नी के बीच अटूट विश्वास तथा बंधन की कामना की

पटना, 29 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने करवा चौथ के पावन पर्व पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री चौधरी ने प्रेम, आस्था और अखंड सौभाग्य के प्रतीक इस पर्व पर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर आज जारी अपने संदेश में कहा कि करवा चौथ प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्तों को समर्पित पावन पर्व है। उन्होंने कामना की कि यह शुभ अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद लेकर आए तथा दांपत्य जीवन प्रेम और विश्वास के साथ सदैव सुखमय बना रहे।

 

उल्लेखनीय है कि करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के बीच प्रेम, समर्पण, विश्वास और पारिवारिक रिश्तों की मजबूती का प्रतीक माना जाता है।

इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। परंपरा के अनुसार, व्रती महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करने के बाद पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को करवा माता तथा भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करती हैं। चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य अर्पित करने के बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया जाता है। इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनती हैं, सोलह शृंगार करती हैं और पूजा की थाली सजाकर चंद्रोदय की प्रतीक्षा करती हैं।

Next Post

वाराणसी में अर्नब तूफान का असर, बारिश से गिरा पारा; दो दिन भारी वर्षा की चेतावनी

Thu Oct 29 , 2026
वाराणसी, 29 अक्टूबर (वार्ता) काशी में गुरुवार सुबह से हो रही बारिश की फुहारों ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अर्नब तूफान के प्रभाव के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 29 और 30 अक्टूबर को वाराणसी में भारी वर्षा, गरज-चमक […]

You May Like