आसमान में छाये बादल, कई अंचलों में बूंदाबांदी

सिंगरौली । अर्नब चक्रवाती तूफान का असर ऊर्जाधानी में बुधवार की दोपहर से ही दिखाई देने लगा है। शाम ढलते वक्त गोरबी, मोरवा, बरगवां, चितरंगी, गढ़वा थाना क्षेत्र समेत कई अंचलों में हल्की बूंदाबांदी हुई हैं। वही बुधवार की दोपहर के वक्त तेज हवाओं का असर भी था, पूरे दिन आसमान में काल ेबादल मड़रा रहे थे।

दरअसल जिले में पिछले 24 घंटे से अर्नब चक्रवाती तूफान का असर दिखाई दिया था। मंगलवार को आसमान में बादल मड़रा रहे थे। आज बुधवार की सुबह से ही मौसम करवट बदला हुआ था। दोपहर के वक्त तेज हवाओं का असर रहा है और शाम के वक्त ऊर्जाधानी के कई अंचलों में बूंदाबांदी भी हुई है। माना यही जा रहा है कि जिले में अर्नब चक्रवाती तूफान असर दिखाया है। आसमान में काले बादल मड़रा रहे थे। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के प्रभाव से सिंगरौली जिले में कल गुरूवार और शुक्रवार को कई अंचलों में बारिश हो सकती है और तेज हवाओं का भी असर रहेगा। मौसम विभाग ने इन दो दिन 29 एवं 30 अक्टूबर के लिए अलर्ट जारी किया है।

Next Post

ग्राम पलवा में बाड़ेे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला हाली

Wed Oct 28 , 2026
उज्जैन। किसान के यहां काम करने वाले हाली ने अनाज के बाड़े में रस्सी का फंदा गले में डालकर फांसी लगा ली। उसे लटका देख किसान परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिये बडऩगर अस्पताल पहुंचाया। इंगोरिया थाना प्रभारी दीपेश […]

You May Like