
जबलपुर। गोलबाजार के पास स्थित विद्याश्री ग्राफिक्स में बुधवार दोपहर करीब 2 बजकर 50 मिनिट पर अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के 3 वाहनों के जरिए अमले ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आग को बुझाने में करीब 1 घंटा दस मिनिट लगे। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन उसमें रखा माल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। अग्रि दुर्घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार गोलबाजार स्थित जामदार हॉस्टिपल के पास पंकज विद्यार्थी की विद्याश्री ग्राफिक्स नाम की दुकान थी जिसमें बुधवार दोपहर अचानक आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फायर अमले द्वारा समय पर अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी क्योंकि दुकान से कुछ दूरी पर ही अस्पताल भी मौजूद था।
