ग्वालियर: मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे में रूपए पैसे दान दक्षिणा चढ़ाते हुए सभी ने अब तक देखा होगा लेकिन गोलपाड़ा बालाजी धाम मंदिर, किला गेट, ग्वालियर पर धनतेरस पर श्रद्धालुओं को चांदी के सिक्के दिए जाएंगे।भक्त प्रहलाद, भक्त मीराबाई, भक्त द्रोपदी आदि से संबंधित प्रश्नों को मंदिर के सेवक जगबीर दास ने आमजन से पूछा है जिनका उत्तर 3 नवंबर तक व्हाट्सएप के माध्यम से दिए जाना है, 6 नवंबर शुक्रवार धनतेरस को सही उत्तर देने वाले को चांदी का सिक्का दिया जाएगा।
सही जवाब भेजने वालों की यदि संख्या अधिक होगी तो सभी के समक्ष पर्ची सिस्टम से यह निर्णय होगा कि सिक्का किसको दिया जाएगा। प्रतियोगिता में तीन विजेताओं को सिक्के दिए जाएंगे। मंदिर के सेवक जगबीर दास ने सभी से अनुरोध किया है कि मंदिर में अपने भाग्य को आजमाने के लिए इस प्रतियोगिता में अवश्य भाग लें। पूछे गए प्रश्न बहुत ही साधारण, धार्मिक एवं आध्यात्मिक है। जिस मोबाइल नंबर पर यह प्रश्न पूछे गए हैं, वह है, 6232776218.
