बाइक और कार की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

उमरिया। जिले के मानपुर जयसिंहनगर सड़क मार्ग में खुटार में फार्म के पास आज एक भीषण और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा हुआ है। जहां बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत हुई है जिससे इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर से निजी वाहन में मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है।

बताया जाता है की मानपुर के गोवर्दे के खैरभान टोला निवासी तीन युवक अपने रिश्तेदारी में गए थे जहां आज सुबह वापस अपने घर लौट रहे थे, जहां घर पहुंचने से करीब डेढ़-दो किलोमीटर पहले ही सड़क हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीनों युवक बुरी तरह चोटिल जो गए। इस घटना मे रामकेश केवट पिता रामभजन केवट निवासी गोवर्दे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं प्रदीप केवट पिता मुन्ना केवट उम्र करीब 30 वर्ष ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।घटना मे घायल हिमांशु केवट पिता उमेश केवट उम्र लगभग 26 वर्ष को हायरट्रीट के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर से निजी वाहन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है।

Next Post

ऑनलाइन गेमिंग कारोबार में 300 करोड़ की संभावित कर चोरी का खुलासा

Sat Jun 20 , 2026
जबलपुर। सीजीएसटी आयुक्तालय, जबलपुर की एंटी एवेजन टीम ने सतना में गैजकि प्राइवेट लिमिटेड, उससे संबद्ध संस्थाओं के ऑनलाइन गेमिंग कारोबार के ठिकानों पर छापेमारी कर दी। प्रारंभिक जांच में भारी हेराफेरी के साथ गड़बड़झाला सामने आया। सीजीएसटी टीम को जांच में आए तथ्यों से संकेत मिले हैं कि ऑनलाइन […]

You May Like