जबलपुर: तीन करोड़ के धान घोटाले से लेकर अपराधिक प्रकरणों और वारंट में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया हैं। जानकारी के मुताबिक मझौली में दर्ज धान घोटाले के प्रकरण में फरार दलीप किरार, प्रभारी जिला प्रबंधक एम. पी. एस. सी. एस. सी. कलेक्ट्रेट कार्यालय, धर्मेन्द्र सिंह चंद्रोल प्रभारी ईश्यू सेंटर सिहारा मण्डी एम. पी. एस. सी. एस. सी, सौरभ शुक्ला कम्प्यूटर ऑपरेटर ईश्यू सेंटर सिहोरा मण्डी एमपीएससीएससी पर चार-चार हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।
इसके अलावा अधारताल थाने में दर्ज एक अन्य प्रकरण में फरार नरेन्द्र शिवहरे निवासी कटनी पर पांच हजार रूपए, घमापुर थाने में दर्ज प्रकरण में फरार आनंद सिंह ठाकुर पिता अटल सिंह 45 वर्ष निवासी घमापुर पर पांच हजार रूपए, रांझी थाने में दर्ज अपराधिक प्रकरण में फरार पृथ्वी उर्फ लिटिल सिंह पिता भूपेन्द्र सिंह 28 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के पास इंद्रा नगर रांझी की गिरफ्तारी पर चार हजार चरगवां में दर्ज प्रकरण में वारंटी गुड्डा उर्फ वीर सिंह पिता धनीराम ठाकुर 38 वर्ष निवासी धादरा बरगी पर दो हजार, वारंटी- संतोष चौधरी पिता गनौरी चौधरी निवासी ग्राम सूखा चरगवॉ और शुभम पाठक पिता भोलाराम पाठक 25 वर्ष निवासी पिपरियाकला बरेला पर दो-दो हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।
