दीपावली से पहले भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 क्विंटल एनालॉग पनीर जब्त

भोपाल। दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 700 किलो से ज्यादा एनालॉग पनीर जब्त किया है। मुरैना से आया यह पनीर देर रात करीब 2 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर पकड़ा गया। जब्त पनीर की कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यह कार्रवाई नियंत्रक मनोज पुष्प के मार्गदर्शन और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में की। अधिकारियों ने बिल और बिल्टी के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की जांच और कार्रवाई लगातार जारी है।

Next Post

एयर इंडिया-एसबीआई कार्ड ने की को-ब्रांडेड वीजा क्रेडिट कार्ड की घोषणा

Wed Oct 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने बुधवार को एसबीआई कार्ड के साथ को-ब्रांडेड वीजा क्रेडिट कार्ड प्रोग्राम पेश करने की घोषणा की। एयरलाइंस ने बताया कि यह प्रोग्राम उसके ‘महाराजा क्लब’ लॉयल्टी प्रोग्राम के सदस्यों को यात्रा और जीवनशैली से जुड़े कई […]

You May Like