कुसमी : म.प्र. शासन के शासन के संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन सीधी के संयुक्त सहयोग से कुसमी ब्लॉक के पीएमश्री उच्च.माध्य. विद्यालय टमसार में 3 दिवसीय नगाड़ा उत्सव का समापन सीधी सांसद डॉ.राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम की अध्यक्षता, जिपं सदस्य हीराबाई सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, सहायक आयुक्त के.के.पाण्डेय, जनपद सदस्य जमुनी देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बड़े ही धूमधाम व रंगारंग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने कहा कि भारत सरकार के सौजन्य से धौंहनी विधानसभा के टमसार में यह कार्यक्रम हुआ। यहां पूरा भारत इक_ा हो गया। केरल, उड़ीसा, छ.ग., म.प्र. एवं अन्य राज्यों के कलाकार आये। देश की भाषा अलग हो सकती है, परम्परा अलग हो सकती है लेकिन कला नही। कला ही देश को जोड़ती है। जनजातीय भाइयों का जो सांस्कृतिक कार्यक्रम था बहुत ही सराहनीय रहा। जनजातीय संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी क्षेत्र की कला धन्य है। सांसद श्री मिश्रा ने धौहनी विधायक की तारीफ करते हुए कहा कि कुंवर सिंह जी का राजनैतिक अनुभव अटल जी के समय से है। भदौरा मे अंडरब्रिज, ओव्हर ब्रिज दोनों सेंक्शन हुआ, यहां सडक़ों का जाल बिछेगा।
काबिले तारीफ रही कलाकारों की प्रस्तुति: कुंवर
धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि हमारे देश के विभिन्न अंचलो के जो कलाकार आये थे सभी ने अच्छा कार्यक्रम किये। केरल, उड़ीसा, कर्नाटक, हरियाणा, म.प्र. महाराष्ट्र, छ.ग. के सभी कलाकारों ने राज्यों की संस्कृति और कला का प्रदर्शन किया। आभारी हूं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी का। कलेक्टर श्री मिश्रा के प्रयासों से यह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के संयोजक नरेन्द्र सिंह और जनजातीय कार्य विभाग का सराहनीय योगदान रहा। कलाकारों ने इस सुदूर अंचल मे अपने-अपने गीत संगीत एवं संस्कृति को प्रस्तुत किये हैं जो काबिले तारीफ रहा। श्री टेकाम ने कहा की सांसद जी ने धौंहनी क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये हैं। भदौरा में अंडरब्रिज व ओव्हर ब्रिज दिए, 6 अंडरब्रिज स्वीकृति कराये, 5 रेल्वे प्लेटफार्म स्वीकृति कराये, सांसद जी के प्रयासों से 237 प्रधानमंत्री सडक़ों की स्वीकृति हुई है। बिजली के लिए बजट दिलाये।
कार्यक्रम में यह भी रहे उपस्थित
नगाड़ा उत्सव कार्यक्रम में सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष मकरंद सिंह उइके, मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, अनीता सिंह, इंद्रप्रकाश गुप्ता, राजकुमार तिवारी, ईश्वरदीन सिंह, डॉ.सी.पी.द्विवेदी, राजेन्द्र मिश्रा, शेषमणि मिश्रा, रामेश्वर सिंह, के.के.सिंह बघेल, जवाहर यादव, सुरेश गुप्ता, एसडीएम सागर जैन, सीईओ ज्ञानेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी, सरपंच फूलबाई राय सिंह, तीरथ सिंह, मंडल संयोजक सजन सिंह, प्राचार्य रामपाल सिंह, राजकुमार सिंह, बृजेश कुमार पनिका, दिनेन्द्र सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, कमलनारायण मिश्रा, बीआरसीसी अंगिरा द्विवेदी, सहायक समिति प्रबंधक रामशिरोमणि जायसवाल, कृष्णानंद मिश्रा, अधीक्षक राममिलन प्रजापति, वीरबहादुर सिंह, मोतीलाल सिंह, सुरेन्द्र टांडिया, अधीक्षिका भाग्यवती सिंह, ममता सिंह, सुगनी सिंह, सचिव केपी सिंह, सीता सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारी व हजारों की संख्या मे दर्शक उपस्थित रहें।
