ट्रक-पिकअप की टक्कर, 5 घायल

पचोर: सारंगपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक ट्रक ने सडक़ किनारे खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी. हादसे में पिकअप सवार 5 लोग घायल हो गए. घायलों को पचोर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर किया गया.
जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक ने पानी पीने के लिए वाहन सडक़ किनारे रोका था. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने पिकअप को साइड से टक्कर मार दी. हादसे के समय पिकअप में छह लोग सवार थे, जिनमें से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

घायलों में बरखेड़ा भोजा निवासी प्रभुलाल (40), नलखेड़ा निवासी कमल (25), मंदेरी गुर्जर निवासी राजू (42) और होकम (40) तथा बाबल्दी निवासी रामचंद्र शामिल हैं. रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर भेजा गया. पिकअप में 3 भैंस और 2 पाड़े थे. हादसे में एक पाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया मौके पर पहुंचीं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

Next Post

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई और बिज़नेस टुडे ने बीटी गोल्फ के 27वें सीज़न की घोषणा की

Tue Oct 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ़ इंडिया (डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई), जो भारत में पुरुषों के प्रोफेशनल गोल्फ की ऑफिशियल गवर्निंग और सैंक्शनिंग बॉडी है, और बिज़नेस टुडे, जो भारत का प्रीमियर बिज़नेस मल्टीवर्स है, ने नई दिल्ली के कुतुब गोल्फ कोर्स में एक पार्टनरशिप की […]

You May Like