जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन, शातिर बदमाश मोनू सोनकर पर मामला दर्ज

जबलपुर: जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी किए गए प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करना एक शातिर बदमाश को भारी पड़ गया। ओमती पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बड़ी ओमती निवासी मोनू उर्फ संजय सोनकर पिता दिवंगत जगदीश सोनकर (41) का आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। आरोपी के खिलाफ जुआ, सट्टा, मारपीट और डराने-धमकाने जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं।

इलाके में मोनू सोनकर के बढ़ते आतंक और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए जिला दण्डाधिकारी जबलपुर द्वारा 8 सितंबर 2026 को एक आदेश जारी किया गया था। इस आदेश के तहत आरोपी को लगातार पांच महीनों तक प्रत्येक माह की 15 और 25 तारीख को अनिवार्य रूप से ओमती थाने उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दर्ज करानी थी। पुलिस द्वारा इस आदेश की विधिवत तामीली आरोपी को करा दी गई थी। बीते 25 अक्टूबर 2026 को मोनू सोनकर को ओमती थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी थी। लेकिन आरोपी नियत समय और तारीख पर थाने नहीं पहुंचा। जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन किया।

Next Post

छह शादियां करने वाला जेल में बंद, तलाक के लिए फैमिली कोर्ट पहुंचीं तीन पत्नियां

Tue Oct 27 , 2026
इंदौर: एक पति, छह शादियां और तलाक मांगने कोर्ट पहुंचीं तीन पत्नियां. इंदौर फैमिली कोर्ट में सामने आए इस मामले में उस समय दिलचस्प स्थिति बन गई, जब दैहिक शोषण के मामले में 10 साल की सजा काट रहे लखन को सुनवाई के लिए कोर्ट लाया गया. उसकी तीन पत्नियां […]

You May Like