सेंट्रल जेल में बंद दो कुख्यात कैदी गुट भिड़े

जबलपुर। सेंट्रल जेल परिसर एक बार फिर अखाड़े में तब्दील हो गया, जहाँ कैदियों के दो खूंखार गुट आपस में भिड़ गए। जेल के भीतर हुई इस झड़प और जमकर हुई मारपीट से हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में सायरन बजाकर भारी सुरक्षा बल ने मौके पर मोर्चा संभाला और स्थिति को बमुश्किल नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच मेें यह बात सामने आई कि एक पुराने केस में समझौते के चलते दोनों मेें बुराई चली आ रही है। जिसके चलते ही दोनों गुट आमने सामने आ गए थे। फिलहाल दोनों को सुरक्षा के मद्देनजर अलग-अलग खंड में डाल दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लकी राजकुमार आपराधिक रिकॉर्ड के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत जेल में सख्त पहरे में बंद है। वहीं, अंकित बड्डू हत्या के प्रयास के संगीन मामले में सलाखों के पीछे है। एक पुराने मामले में आपसी समझौते के चलते दोनों के बीच रंजिश है। जैसे ही दोनों गुटों का आमना-सामना हुआ तो बंदी लकी राजकुमार और अमित बड्डू के बीच तीखी बहस शुरू हुई विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते जेल परिसर में दोनों शातिर अपराधियों के गुटों के बीच झड़प हो गई। दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे जेल के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर और जेल के भीतर दोबारा किसी झड़प की आशंका को खत्म करने के लिए दोनों को तत्काल प्रभाव से अलग-अलग बैरक में कर दिया गया है। जेल के भीतर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि इस झड़प की शुरुआत करने वाले चेहरों की पहचान कर उनके खिलाफ जेल मैनुअल के तहत अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। फिलहाल दोनों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Next Post

शीतला माता मंदिर हादसा: एक और घायल एयर एम्बुलेंस से एम्स भोपाल पहुंचाया

Thu Oct 22 , 2026
ग्वालियर,  शीतला माता मंदिर के समीप हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक और मरीज को गुरुवार को एयर एम्बुलेंस से एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है। आरजेएन अपोलो […]

You May Like