अंबुजा सीमेंट्स का लाभ दोगुना से अधिक बढ़ा

मुंबई 29 जनवरी (वार्ता) अडानी समूह के स्वामित्व वाली अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 2,620 करोड़ रुपये का सकल शुद्ध लाभ अर्जित किया है जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 1,091 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में दोगुना से अधिक है।

कंपनी ने आज शेयर बाजारों को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के दौरान उसका परिचालन राजस्व 8,415 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 8,052 करोड़ रुपये की तुलना में 4.5 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक एवं सीईओ अजय कूपर ने कहा “ नवाचार, डिजिटलीकरण, ग्राहक संतुष्टि और ईएसजी पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हमारा विज़न नए भौगोलिक क्षेत्रों में हमारे विस्तार को आगे बढ़ाता है। हमारे रणनीतिक अधिग्रहणों ने हमारी क्षमता और बाजार उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि की है। यह हमारी चल रही विस्तार परियोजनाओं के साथ तालमेल बिठाएगा, हमारे हितधारकों के लिए असाधारण मूल्य प्रदान करेगा और हमें चाैथी तिमाही तक 104 एमटीपीए और अगले वित्त वर्ष तक 118 एमटीपीए क्षमता प्राप्त करने की दिशा में प्रेरित करेगा।”

 

 

Next Post

मोनी अमावस्या पर मोक्षदायिनी माँ क्षिप्रा में अमृत स्नान

Wed Jan 29 , 2025
उज्जैन। दुनिया भर में प्रयागराज महाकुंभ का उल्लास और उमंग है, यही कारण है कि मोक्ष दायिनी मां शिप्रा में स्नान करने के लिए मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा और प्रत्येक घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।   माघ मास कृष्ण पक्ष की मौनी अमावस्या पर […]

You May Like