डॉ लाल पैथलैब्स के सैंपल कलेक्शन सेंटर को किया गया सील

जबलपुर: अनियमितता पाए जाने पर काँचघर स्थित डॉ लाल पेथलैब्स सैंपल कलेक्शन सेंटर को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की टीम द्वारा बुधवार को सील कर दिया गया है वहीं लेबर चौक, स्नेह नगर जबलपुर स्थित जनता पाइल्स आयुर्वेदिक हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया गया है।जानकारी के अनुसार सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी के निर्देश पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अमिता जैन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जया श्रीवास्तव, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील तथा सदस्य विकास श्रीवास्तव के जाँच दल द्वारा काँचघर स्थित डॉ लाल पेथलैब्स सैंपल कलेक्शन सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में इलाइट इंजीनियरिंग बायोमेडिकल बेस्ट का रजिस्टर प्राप्त नहीं हुआ और डॉ लाल पेथलैब्स सैंपल कलेक्शन सेंटर में कार्यरत टेक्नीशियन के पास न्यू दिल्ली पैरामेडिकल काउंसिल व मध्य प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। इसके बाद टीम द्वारा सेंटर को तत्काल सील कर उन्हें तीन दिवस का समय दिया गया है कि वह सेंटर से संबंधित व कार्यरत स्टॉफ के समस्त डॉक्यूमेंट लेकर सीएमएचओ कार्यालय में उपस्थित हों।
आयुर्वेद अस्पताल में मिलीं एलोपैथिक दवाईयां
इसके अलावा लेबर चौक, स्नेह नगर जबलपुर स्थित जनता पाइल्स हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान हॉस्पिटल का पंजीयन आयुर्वेदिक उपचार के लिए किया गया था लेकिन वहां एलोपैथिक दवाइयां प्राप्त हुई। इलाइट इंजीनियरिंग बायो मेडिकल वेस्ट का पंजीयन था परन्तु मेंटेनेंस रजिस्टर नहीं मिला। अस्पताल को नोटिस देकर सभी कार्यरत स्टॉफ की शैक्षणिक योग्यता सर्टिफिकेट तथा अस्पताल के पंजीयन से संबंधित समस्त डॉक्यूमेंट लेकर विक्टोरिया सीएमएचओ ऑफिस में तीन दिन दिवस के अंदर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।

Next Post

योजनाओं का अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए लाभ: निगमायुक्त

Thu Aug 6 , 2026
जबलपुर: मध्यप्रदेश शासन की पहल पर नगर निगम द्वारा शहर के नागरिकों को सुलभ और त्वरित नागरिक सेवाएं प्रदान करने तथा शहर के सौंदर्य एवं व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्य शुरू किए गए हैं। इसी कड़ी में 7 अगस्त को पनागर विधानसभा क्षेत्र के […]

You May Like