योजनाओं का अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए लाभ: निगमायुक्त

जबलपुर: मध्यप्रदेश शासन की पहल पर नगर निगम द्वारा शहर के नागरिकों को सुलभ और त्वरित नागरिक सेवाएं प्रदान करने तथा शहर के सौंदर्य एवं व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्य शुरू किए गए हैं। इसी कड़ी में 7 अगस्त को पनागर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संभाग क्रमांक 15 सुहागी क्षेत्र में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने समीक्षा बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ हितग्राहियों तक पहुँचाया जाए।
एक ही छत के नीचे मिलेंगीं अनेक सुविधाएं
बैठक के दौरान निगमायुक्त ने बताया कि इस विशेष जन विश्वास शिविर में नागरिकों को अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान मिलेगें। शिविर में मुख्य रूप से विभिन्न सेवाएं एवं सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएंगी जिसमें पी.एम. स्वनिधि योजना, संबल योजना, क्रेडिट कार्ड, नल कनेक्शन, आवासीय परियोजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, विवाहर पंजीयन प्रमाण-पत्र, बाजार लायसेंस, फायर एन.ओ.सी., भवन अनुज्ञा, विद्युत व्यवस्था, सी.एम. हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के साथ केन्द्र एवं राज्य शासन की सभी हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिलेगा।
सभी संभागीय अधिकारी रहें फील्ड पर
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने निर्देश दिये हैं कि सभी विभागीय प्रमुख और संभागीय अधिकारी स्वयं फील्ड में उपस्थित रहकर कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस दौरान सी.एम. हेल्पलाइन के प्रकरणों के समय-सीमा के भीतर निराकरण को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही, शहर के सभी उद्यानों को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में भी तेजी से कार्य करने के निगमायुक्त द्वारा निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चैाहान, व्ही.एन. बाजपेयी, सौरभ मिश्रा, अशफाक परवेज कुरैशी, मनोज श्रीवास्तव,अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त अंकिता जैन, शिवांगी महाजन के साथ सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Next Post

120 पैकेट चम्मच, 60 बोरी प्लास्टिक कैरीबेग, 100 पैकेट डिस्पोजल जप्त

Thu Aug 6 , 2026
जबलपुर:शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अंतर्गत एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशों के परिपालन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की […]

You May Like