देवास। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल गुरुवार को देवास पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक आशीष शर्मा की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सुशीला शर्मा के निधन पर उनके निवास पहुंचकर पार्थिव देह के दर्शन किए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया।
खण्डेलवाल ने दी सुशीला शर्मा को श्रद्धांजलि
