डीएलएफ का मुनाफा दूसरी तिमाही में 14.55 प्रतिशत घटा

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (वार्ता) रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,180 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ जो पिछले वित्त वर्ष के 1,381 करोड़ रुपये की तुलना में 14.55 प्रतिशत कम है।

कंपनी ने गुरुवार को वित्तीय परिणामों की घोषणा की। तिमाही के दौरान उसका परिचालन राजस्व 1,975 करोड़ रुपये से 16.81 फीसदी घटकर 1,643 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसकी नयी बिक्री की बुकिंग 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 4,332 करोड़ रुपये रही जिसमें मुंबई में उसके पहले प्रोजेक्ट ‘द वेस्टपार्क’ की अहम भूमिका रही। साथ ही सुपर-लग्जरी सिग्मेंट का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।

तिमाही की समाप्ति पर कंपनी के पास 7,717 करोड़ रुपये की नकदी थी। इसके अलावा कंपनी ने तिमाही के दौरान 1,485 करोड़ रुपये का लाभांश दिया और 963 करोड़ रुपये का ऋण चुकाया।

 

Next Post

इसरो ने इजेक्शन पॉइंट में किया बदलाव

Thu Oct 30 , 2025
चेन्नई, 30 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय अंतरिक्ष संगठन (इसरो) ने उपग्रह निष्कासन कक्षा में थोड़ा बदलाव करके अपने भारी लिफ्ट रॉकेट एलवीएम3 को रणनीति उपग्रह सीएमएस-03 भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में ले जाने में सक्षम बनाया है। भारतीय रॉकेट एलवीएम3 दो नवंबर को देश के नवीनतम रक्षा उपग्रह जीसैट-7आर या सीएमएस-03 […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।