दशहरा और दुर्गा विसर्जन की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

आष्टा। दशहरा एवं नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. सोमवार को एसपी सोनाक्षी सक्सेना और एएसपी प्रशांत चौबे ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

अधिकारियों ने आष्टा एवं पार्वती थाना क्षेत्र के दशहरा मैदान और पार्वती नदी स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा विसर्जन जुलूस के निर्धारित मार्गों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए.

एसपी ने आयोजकों और समिति सदस्यों से समन्वय बनाकर कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए. निरीक्षण के दौरान एसडीओपी दामोदर गुप्ता सहित थाना प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहा. पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से दशहरा एवं प्रतिमा विसर्जन पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की.

 

Next Post

शारदीय नवरात्रि में विजयासन देवी धाम सलकनपुर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Tue Oct 20 , 2026
सीहोर। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से नवमी तक प्रसिद्ध विजयासन देवी धाम सलकनपुर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा. पूरे नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर भक्तों की भारी भीड़ रही. लाखों श्रद्धालुओं ने सलकनपुर पहुंचकर मां विजयासन देवी के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि, […]

You May Like