
बुरहानपुर। मुख्यमंत्री जन.विश्वास अभियान के अंतर्गत गणपति नाका स्थित पाटीदार भवन में आयोजित ग्रामीण क्षेत्र जनकल्याण शिविर में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने जोर दिया कि मुख्यमंत्री जन.विश्वास शिविरों के स्थान, दिनांक और समय की जानकारी जन.जन तक पहुंचाई जाए,ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण जन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकें और शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
शिविर में पेंशन, संबल योजना एवं आधार अपडेट से संबंधित प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ वितरित किए गए तथा डेयरी प्लस योजना का लाभ भी प्रदान किया गया। कृषि, पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओ, पात्रता और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे.अर्चना चिटनिस:-श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार जनकल्याण और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ सरलताए सुगमता और समय पर पहुंचे। मुख्यमंत्री जन. विश्वास अभियान इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैए जिसके माध्यम से प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है और उनके निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि जन.विश्वास शिविर आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हैं। इससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए दूर.दराज के सरकारी कार्यालयों के बार.बार चक्कर लगाने से राहत मिलती है।
श्रीमती चिटनिस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई से प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। आवेदकों को उनकी समस्याओं के समाधान के संबंध में स्पष्ट जानकारी भी दी जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पात्र हितग्राहियों को चिन्हित करें और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ें।
शिविर में कलेक्टर हर्ष सिंहए जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य दिलीप बेलदार, अजहर उल हक, मंडलाध्यक्ष दीपक महाजन, रूपेश लिहनकर, योगेश महाजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी.कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
