तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, लंच के बाद बस से राजघाट रवाना राहुल-प्रियंका

 

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध को लेकर विपक्षी दलों का दिल्ली में आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। गुरुवार को कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के कई सांसद लंच के बाद बस से राजघाट के लिए रवाना हुए।

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता कनॉट प्लेस स्थित Moets Restaurant में लंच के बाद राजघाट की ओर बढ़े। विपक्षी नेताओं का कहना है कि वे गांधी स्मारक पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं।

राजघाट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। प्रशासन ने पांच से अधिक लोगों के एक जगह जुटने पर रोक के लिए BNSS की धारा 163 लागू की है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि उनके साथ 300 से ज्यादा सांसद हैं और विपक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहता है। उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान अपने समर्थकों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया।

Next Post

नवरात्रि में ऑटो बाजार को बंपर ग्रोथ की उम्मीद, Tata को 40-45% बढ़त का अनुमान; SUV की बढ़ी डिमांड

Thu Oct 8 , 2026
भोपाल। नवरात्रि और दिवाली के फेस्टिव सीजन में ऑटोमोबाइल बाजार में तेजी की उम्मीद है। Tata Motors के मुताबिक साल की पहली छमाही में करीब 30% ग्रोथ रही, जबकि फेस्टिव सीजन में 20 से 30% तक ग्रोथ की उम्मीद है। पिछले साल के मुकाबले कंपनी 40 से 45% तक की […]

You May Like